America`s war of indepsndence

 ● अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशिक साम्राज्य की नीव 'जेम्स प्रथम के शासनकाल में डाली गयी। अमेरिकी स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान इंगलैंड का शासक 'जॉर्ज तृतीय; था।


● रेड इंडियन अमेरिका के मूल निवासी थे।

● अमेरिका का स्वतंत्रता - युद्ध 1783 ई. में पेरिस की संधि के तहत समाप्त हुआ। इस संधि के अनुसार ब्रिटेन ने उत्तरी अमेरिका के 13 अंग्रेजी उपनिवेशों की स्वतंत्रता स्वीकार कर ली।

● अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम में 'लफायते' के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना ने इंग्लैड के विरुद्ध भाग लिया था।

● सप्तवर्षीय युद्ध में इंग्लैण्ड की काफी आर्थिक क्षति हुई थी। इस क्षतिपूर्ति हेतु तत्कालीन प्रधानमंत्री 'ग्रेनविले' ने 1765 ई. में स्टाम्प एक्ट पारित किया जिसके अनुसार सभी अदालती कागजों, अखबारों आदि पर 20 शिलिंग का स्टाम्प लगना अनिवार्य था। 1767 में ब्रिटिश संसद ने कागज, शीशा, चाय एवं रोगन जैसे उपभोक्ता वस्तुओं पर भी कर लगाया। उपनिवेशवासियों ने इन करों का व्यापक विरोध पर भी कर लगाया। उपनिवेशवासियों ने इन करों का व्यापक विरोध दिया तथा 'सैमुअल एडम्स ने प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं' का नारा दिया।
नोट: सप्तवर्षीय युद्ध इंग्लैंड एवं फ्रांस में 1756 से 1763 ई. के बीच हुआ था।

● स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उपनिवेशवासियों ने स्वाधीनता के पुत्र एवं स्वाधीनता की पुत्रियाँ नामक संस्थाएं बनाई जो ब्रिटिश सरकार की कार्रवाईयों का विरोध करती थी।

● 1776 में टॉमस पेन की लघु पत्रिका 'कॉमनसेन्स' प्रकाशित हुई। इसमें अत्यंत प्रभावशाली एवं उत्तेजक शैली में स्वतंत्रता की आवश्यकता पर बल दिया। टॉमस पेन ने 'राइट्स ऑफ मैन' की भी रचना की।

● अमेरिकी स्वतंत्रता - संग्राम का नायक 'जॉर्ज वाशिंगटन' थे, जो बाद में अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति बने।

● अमेरिकी स्वतंत्रता-संग्राम का ताल्कालिक कारण 'बोस्टन की चाय पार्टी' थी, जो 16 दिम्स्बर, 1773 ई. को हुई थी। इसी घटना से अमेरिका का स्वतंत्रता-संग्राम प्रारम्भ हुआ। इस घटना का नायक 'सैमुअल एडम्स' था।

● 5 सितम्बर, 1774 को 13 उपनिवेशों के प्रतिनिधित्व का फिलाडेल्फिया शहर में एक महादेशीय सम्मेलन आयोजित किया जिसमें ब्रिटिश कानूनों का विरोध तथा व्यापार के बहिष्कार निर्णय हुआ।

● 18 अप्रैल, 1775 को ब्रिटिश सेना तथा उपनिवेशवासियों के बीच लेक्सिंगटन' में प्रथम संघर्ष हुआ।

● 4 जुलाई, 1776 ई. में फिलाडल्फिया' में दूसरा महादेशीय सम्मेलन हुआ, जिसमें 'टॉमस जेफसन द्वारा तैयार किया गया स्वतंत्रता का घोषणा पात्र जारी दिया गया।

● संसार में सर्वप्रथम 'लिखित संविधान' संयुक्त राज्य अमेरिका में 1789 ई. में लागू हुआ जिसमें महिलाओं को सम्पति का अधिकार मिला तथा उत्तराधिकार कानून को न्यायसंगत बनाया गया।

● माँटेस्क्यू के शक्ति पृथक्करण' सिद्धांत को मान्यता मिली।

● 1781 ई. में उपनिवेशी सेना के सम्मुख आत्मसमर्पण करनेवाला ब्रिटेन का सेनापति लॉर्ड लार्नवालिस था।

● अमेरिका विश्व का पहला देश, था जिसने मनुष्यों की समानता तथा उसका मौलिक अधिकारों की घोषणा की।

● अमेरिका में दासों के आयात को 1808 ई. में अवैध घोषित किया गया।

● अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति 1860 ई. में हुए।

● अमेरिका में गृह- युद्ध की शुरुआत 12 अप्रैल, 1861 ई. में दक्षिण एवं उत्तरी राज्यों के बीच हुई। दक्षिणी राज्य दासता के समर्थक एवं उत्तरी राज्य उसके विरोधी थे।

● अमेरिकी गृह-युद्ध की शुरुआत दक्षिणी कैलोरिना राज्य से हुई। इसी युद्ध के फलस्वरूप ही दास-प्रथा का अंत हुआ।

● 1 जनवरी, 1863 ई. को अब्राहम लिंकन ने दास-प्रथा का उन्मूलन किया।

● 'प्रजातंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है '' - प्रजातंत्र की यह परिभाषा अब्राहम लिंकन ने ही दी है।

● अब्राहम लिंकन की हत्या 'जॉन विल्कीज ब्रुश' नामक व्यक्ति ने 14 अप्रैल, 1865 ई. को कर दी।

● अमेरिकी गृह-युद्ध की समाप्ति 26 मई, 1865 ई. को हुई।

● अमेरिका फिलोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी।"
● फ़्रांस की राज्यक्रांति 1789 ई. में लुई सोलहवां के शासनकाल में हुई। इस समय फ्रांस में सामन्ती व्यवस्था थी।

● 14 जुलाई, 1789 ई. को क्रांतिकारीयों ने वस्तील के कारागृह के फाटक को तोड़कर बंदियों को मुक्त क्र दिया। तब से 14 जुलाई को फ्रांस में 'राष्ट्रीय दिवस' स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

● समानता, स्वतंत्रता और बन्धुत्व का नारा फ्रांस की राज्यक्रांति की दें है।

● 'मैं ही राज्य हूँ और मेरे ही शब्द कानून हैं।'' यह कथन है - लुई चौदहवाँ का।

● राजा की निरंकुशता एवं स्वेच्छारीता पर अंकुश लगाने के लिए फ्रांस में 'पार्लमा' नामक संस्था थी जिसकी संख्या 17 थी और जिसका गठन न्यायालय के रूप में किया गया था। न्यायाधीशों का पद कुलीन वर्ग के लिए सुरक्षित होता था और ये पद वंश क्रमानुगत होते थे।

● वर्साय के शीशमहल का निर्माण लुई चौदहवा ने करवाया था।

● वर्साय को फ्रास की राजधानी लुई चौदहवाँ ने बनाया था।

● लुई सोलहवां 1774 ई. में फ्रांस की गद्दी पर बैठा।

● लुई सोलहवां की पत्नी मेरी एतवानेत ऑस्ट्रिया की राजकुमारी थी।

● राष्ट्र की समाधि वर्साय का भड़कीला राजदरबार था।

● लुई सोलहवां को देशद्रोह के अपराध में फांसी दी गई।

● टैले (Taille) एक प्रकार का भूमि-कर था उअर टीथे (Tithe) एक प्रकार का धार्मिक कर था, जिसे चर्च को देना पड़ता था।

● फ्रांसीसी क्रान्ति में 'वाल्टेयर, माँटेस्कयू एवं 'रूसो' ने सर्वाधिक योगदान किया।

● वाल्टेयर चर्च का विरोधी था।

● रूसो फ्रांस में प्रजातंत्रात्मक शासन - पद्धति का समर्थन था।

● सौ चूहों की अपेक्षा एक सिंह का शासन उत्तम है' यह उक्ति वाल्टेयर की है।

● सोसल कोंट्रेकट रूसो की एवं लेटर्स ओन इंग्लिश वाल्टेयर की रचना है।

● कानून की आत्मा की रचना माउटेन्यू ने की थी जिसमें सरकार के तीन अंगो कार्यपालिका,विधायिका और न्यायपालिका को अलग अलग रखने के विषय में बताकर शक्ति पृथक्करण सिद्धांत का पोषण किया।

● फ्रांस की क्रान्ति का सबसे महत्वपूर्ण नारा ' समानता' था जिसे मध्यम वर्ग ने आगाज किया था। स्वतंत्रता एवं बन्धुत्व भी क्रान्ति का नारा था।

● 18वीं शताब्दी में फ्रांसीसी समाज तीन एस्टेट्स अर्थात श्रेणी में बंटा हुआ था - प्रथम एस्टेट- पादरी , द्वितीय एस्टेट- अभिजात वर्ग था जबकि तीसरा एस्टेट- इसमें देश की 90% जनता थी , उन्हें सभी प्रकार के कर देने पड़ते थे। इस वर्ग में व्यापारी, डाक्टर,वकील,जज,अध्यापक,शिक्षक,लेखक,शिल्पी,किसान एवं मजदूर सभी शामिल थे।
नोट :- फ्रांस की राज्यक्रान्ति के समय फ्रांस की मुद्रा लिब्रे थी।

● स्टेट्स जनरल के अधिवेशन की शुरुआत 5 मई 1789 में हुई थी।

● माप तोल की दशमलव प्रणाली फ्रांस की देन है।

● सांस्कृतिक राष्ट्रीयता का जनक हर्डर को कहा जाता है।

● नेपोलियन का जन्म 15 अगस्त 1769 को कोर्सिका द्वीप की राजधानी अजासियो में हुआ था।

● नेपोलियन के पिता का नाम कार्लों बोनापार्ट था।

● नेपोलियन ने ब्रिटेन के सैनिक अकादमी में शिक्षा प्राप्त की।

● 1796 में नेपोलियन ने इटली में आस्ट्रिया के प्रमुख को समाप्त किया।

● फ़्रांस में डायरेक्टरी के शासन का अंत 1799 में हुआ।

● नेपोलियन 1799 में प्रथम कॉन्स्ल बना और 1802 में जीवनभर कॉन्सल बना।

● 1804 में नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बना।

● आधुनिक फ़्रांस का निर्माता नेपोलियन को माना जाता है।

● नेपोलियन ने ही सर्वप्रथम इंग्लैंड को बनियों का देश कहा था।

● नेपोलियन ने पत्नी जोजेफाइन को तलाक देकर आस्ट्रिया की राजकुमारी मोरिया लुइसा से शादी की।

● ट्राल्फ़गर का युद्ध 21 अक्टूबर 1805 में इंग्लैंड एवं नेपोलियन के बीच हुआ।

● नेपोलियन ने बैंक ऑफ़ फ़्रांस की स्थापना 1800 में की।

● नेपोलियन ने कानूनों का संग्रह तैयार करवाया जिसे नेपोलियन का कोड कहा जाता है।

● नेपोलियन को नील नदी के युद्ध में अंग्रेजी जहाजी बेड़े के नायक नेल्सन के हाथों बुरी तरह पराजित होना पड़ा।

● यूरोप के राष्ट्रों ने मिलकर 1813 में नेपोलियन को लिपजिंग नामक स्थान पर हरा दिया और उसे बंदी बनाकर एल्बा के टापू पर भेज दिया गया , परन्तु वह एल्बा से भाग निकला और पुन: फ्रांस का सम्राट बना।

● अंततः मित्रराष्ट्रों की सेना ने नेपोलियन को 18 जून 1815 को वाटरलू के युद्ध में पराजित कर बन्दी बना लिया और उसे सेंट हेलेना द्वीप भेज दिया। यहाँ 1821 में उसकी मृत्यु हो गई। नेपोलियन लिट्ल कारपोरल के नाम से जाना जाता है।

● नेपोलियन के पतन का कारण था उसका रूस पर आक्रमण करना।

● इंग्लैंड के वाणिज्य एवं व्यापार का बहिष्कार करने के लिए नेपोलियन ने महाद्वीपीय व्यवस्था का सूत्रपात किया था।

● वियना कांग्रेस समझौता के तहत यूरोप के राष्ट्रों ने 1815 में फ्रांस के प्रभुत्व को समाप्त किया।"

Comments

Popular posts from this blog

Mohammad gauri hindi

Dwarkadhish Temple. God Of Dwarka

The Ghost Movie Death History